{"_id":"635ec207435e9358a7173d00","slug":"expenditure-supervisor-advises-to-keep-a-watch-on-cash-gist-and-liquor-allocation-in-election-in-solan-district-solan-news-sml426355269","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकद, उपहार और शराब वितरण पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकद, उपहार और शराब वितरण पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चुनावों के बीच नकद, उपहार और शराब वितरण की सूचना मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को व्यय पर्यवेक्षक ने विधानसभा चुनावों को लेकर जिला स्तरीय एमसीएमसी का औचक निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान कई दिशा-निर्देश जारी किए। जिले में चुनाव प्रक्रिया की देख-रेख को लेकर व्यय पर्यवेक्षक ने 53-सोलन और 54-कसौली निर्वाचन क्षेत्र राम प्रकाश मौर्य और व्यय पर्यवेक्षक 50-अर्की, 51-नालागढ़ तथा 52-दून निर्वाचन क्षेत्र योगेश मिश्रा ने सोलन में स्थित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की जांच की।
इस दौरान उन्होंने एमसीएमसी में संचालित नियंत्रण कक्ष, सोशल मीडिया निगरानी कक्ष, समाचार पत्र निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने एमसीएमसी केंद्र में किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
इसके बाद व्यय पर्यवेक्षकों ने एमसीएमसी में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत व्यय पर्यवेक्षकों ने जिले के दूसरे दौरे के दौरान नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यय निगरानी अत्यंत आवश्यक है।
व्यय पर्यवेक्षक ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों से पूरी सजगता से कार्य करने को कहा। वहीं अधिकारियों को जिले में सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वायड को नियमित जांच के भी निर्देश दिए।
साथ ही राजनैतिक पार्टियों ने चुनावों पर किए जा रहे व्ययों की पूरी सजगता के साथ ध्यान रखने के लिए कहा है। रैलियों के दौरान लगाए जाने वाले होर्डिंग, पोस्टर, कट आउट आदि पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
इसी के साथ क्षेत्र में होने वाली राजनीतिक रैलियां की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाने के लिए भी कहा है। चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों ने जिला वासियों से आग्रह किया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को मत का गलत प्रयोग करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दल-बल व शराब वितरण संबंधी सूचना देने के लिए व्यय पर्यवेक्षक के मोबाइल राम प्रकाश मौर्य 6230752614 और योगेश मिश्रा 98052-17263 पर भी दी जा सकती है।