Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   exhibition of currency

Solan News: आकर्षण का केंद्र रहे अकबर के समय की हिजरी और इलाही सिक्के

Wed, 19 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सोलन में मुद्रा प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

1961 से 1975 के तांबे, एल्यूमीनियम के सिक्के भी रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विरासत-ई मुद्रा के तहत मुद्रा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में डॉ. अनंत विद्या निधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेनू बाला ने की। इसमें करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का अवलोकन महाविद्यालय के प्राध्यापकों और अन्य विषयों के विद्यार्थियों ने भी किया।

मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां छात्रों को राष्ट्र की मुद्रा को समझने और विमुद्रीकरण की सही समझ विकसित करने में मदद करती हैं। प्रदर्शनी में अकबर के समय के हिजरी और इलाही सिक्के जो तांबे की धातु से बने थे, विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। छात्रों ने 1961 से 1967 के एक रुपये के सिक्के, 1975 के दो पैसे के सिक्के, तीन, पांच, दस पैसे और 20 पैसे के एल्यूमीनियम और तांबे से बने सिक्कों को भी देखा। प्रदर्शनी में सिक्का मुद्रा के साथ कागज़ मुद्रा भी प्रदर्शित की गई। नंदन की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में 1835 का चौथा आना, जो लगभग 190 साल पुराना था और जिसकी कीमत लगभग 50,000 से 3,00,000 तक रखी गई थी, विशेष आकर्षण का केंद्र था। कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए सभी छात्रों को उनकी मेहनत और परिश्रम के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed