फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Excise department site dowon in parwanoo

आबकारी विभाग का सर्वर डाउन, करोड़ों का सामान फंसा

Mon, 27 Mar 2017 10:58 PM IST
सोलन, परवाणू, ब्यूरो
सोलन, परवाणू, ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Excise department site dowon in parwanoo
आबकारी ‌व‌िभाग की साइट ठप होने से परवाणू में फंसे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
आबकारी एवं कराधान विभाग के शिमला स्थित कार्यालय में सरवर डाउन रहने से विभाग की साइट पूरी तरह से ठप हो गई। इस कारण बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले मालवाहक वाहनों के 26 नंबर आनलाइन सहित अन्य फार्म नहीं भरे जा रहे। ऐसे में मालवाहक वाहनों को बैरियर पर ही रोकना पड़ा। सैकड़ों कारोबारियों का सामान बैरियर पर फंसा है।
विज्ञापन

 
विभाग की साइट सोमवार दोपहर 3 बजे तक करीब 15 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं हो सकी थी। साइट के ठप रहने के कारण बैरियर में मालवाहक वाहनों की संख्या बहुत अधिक हो गई जिससे विभाग की पार्किंग भी पूरी तरह से फुल हो गई। परवाणू बैरियर से प्यूरोलैटर चौक तक सड़क के दोनों ओर ट्रकों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। रविवार देर रात करीब 12 बजे से बैरियर पर साइट ठप होने से वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन


परवाणू बैरियर मेें आबकारी एवं कराधान विभाग की साइट ठप होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यहां पर कई बार साइट ठप होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। ईटीओ हीरा सिंह ठाकुर ने कहा कि हेडक्वार्टर में सर्वर डाउन होने के कारण बैरियर में साइट ठप पड़ गई है। इस कारण वाहनों के फार्म नहीं भरे जा रहे हैं और विभाग की टीम इसे ठीक करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान फंसा, कारोबारियों को नुकसान
बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले वाहनों को बैरियर में एंट्री कर के रूप में 26 नंबर फार्म भरना जरूरी होता है और इस फार्म को भरे बिना विभाग किसी भी वाहन को प्रदेश में एंट्री करने की अनुुमति नहीं देता। यदि बाहरी राज्यों से कोई भी व्यक्ति बिना 26 नंबर फार्म भरे प्रदेश में प्रवेश करता है तो विभाग उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है। विभाग की साइट के न चलने से प्रदेश में प्रवेश करने के लिए चालकों को तो परेशानी उठानी ही पड़ रही है वहीं कारोबारियों को भी इसका काफी नुकसान हो रहा है। कई ट्रक ऐसे खड़े हैं जो प्रदेश में बाहरी राज्यों से कारोबारियों का समान ले कर आ रहे हैं। लेकिन साइट के ठप पड़ने से सारा समान बैरियर के पास ही रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed