{"_id":"61cf0c2fc2f13b0fd6088d35","slug":"ex-mla-inspects-barotivala-college-after-student-s-strike-solan-news-sml395236375","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने किया बरोटीवाला कॉलेज भवन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ने किया बरोटीवाला कॉलेज भवन का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला (सोलन)। दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने शुक्रवार को बरोटीवाला कॉलेज के छात्रों के आग्रह पर नए कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। कॉलेज के छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भवन का कार्य पूरा करवाने के बाद उसे कॉलेज को समर्पित किया जाएगा।
उनके साथ लोनिवि सहायक अभियंता मनीष कुमार, जेई कालेज के प्राचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा, पंचायत प्रधान हंसराज कैंथ, उपप्रधान हिंतेंद्र सोनू, भटोली कलां के उपप्रधान बिल्लू खान भी उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल के दौरान भवन का कार्य नहीं पूरा करवा पाए। फंड के चलते यह निर्माण कार्य रुका है। उन्होंने कहा कि यह भवन निर्माण कार्य कांग्रेस सरकार के समय में शुरू हुआ था लेकिन विधायक की नाकामी के चलते यह अभी तक कॉलेज प्रशासन को समर्पित नहीं हो पाया।
विज्ञापन
सहायक अभियंता ने बताया कि मार्च तक भवन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। छात्रों ने बताया कि स्थानीय विधायक से समस्या को लेकर संपर्क किया था लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। इसके चलते उन्हें पूर्व विधायक को बुलाना पड़ा।
प्राचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फंड को रिलीज करने के लिए कॉलेज प्रशासन से पत्राचार जारी है। तीन चार माह में इसे पूरा करवा दिया जाएगा। इस मौके पर अकबर खान, लविश, रितिका, आईशा, शिवानी और नेहा समेत कई छात्र मौजूद रहे।