{"_id":"6218d1288a03954e513e812c","slug":"every-bed-in-nalagarh-hospital-to-be-connected-with-oxygen-supply-soon-solan-news-sml40070709","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ अस्पताल में हर बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ अस्पताल में हर बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में अब हर बेड पर रोगियों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। एसएल ग्रुप एवं क्रिएटिव स्टाइलो पैक कंपनी सीएसआर के तहत योजना को अमली जामा पहनाएगी। इस पर 16 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। चार सप्ताह के भीतर यह सुविधा हर रोगी को मिलेगी।
नालागढ़ में छह सौ लीटर प्रति मिनट की क्षमता का अपना ऑक्सीजन प्लांट है। यहां पर अभी भी रोगियों को जरूरत पड़ने पर सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जाती है। कई बार सक्शन की जरूरत पड़ती है तो मशीन को उठाकर रोगी के बेड तक पहुंचाना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
ऑक्सीजन पाइप के साथ सक्शन पाइप भी रोगी के बेड तक पहुंचेगी। अगर रोगी को इसकी जरूरत पड़ती है तो उसे तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। नालागढ़ अस्पताल में यह सुविधा मिलने से सैकड़ों रोगियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
नालागढ़ के बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि उन्होंने एसएल ग्रुप के सामने यह प्रस्ताव रखा जिसे मंजूरी मिल गई है। हर बेड तक ऑक्सीजन पाइप जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है जिसे चार हफ्ते में पूरा कर दिया जाएगा। अब यह सुविधा ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, इमरजेंसी और सामान्य वार्ड में शुरू कर दी जाएगी।