फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Even after getting help, the Chief Minister did Boycott of NITI Aayog meeting: Kashyap

मदद मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री ने किया नीति आयोग की बैठक का वहिष्कार : कश्यप

Sat, 03 Aug 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 03 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Even after getting help, the Chief Minister did

Boycott of NITI Aayog meeting: Kashyap
सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद सांसद सुरेश कश्यप और अन्य। संवाद
हिमाचल त्रासदी पर केंद्र ने बनाई है नजर, जल्द मिलेगी सहायता राशि
विज्ञापन

भाजपा सांसदों ने भी त्रासदी में मदद देने को लेकर की है केंद्र सरकार से बात
सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोले भाजपा सांसद सुरेश कश्यप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नीति आयोग की बैठक का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बहिष्कार किया है, जबकि केंद्र से लगातार हिमाचल को करोड़ों रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है। सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नए पारित बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 10351 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कश्यप ने डिवाइस पार्क नालागढ़ के निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि बजट में युवाओं को रोजगार देने पर विशेष बल दिया है। देश भर की 500 बड़ी कंपनियां बेरोजगारों को कौशल योजना के तहत प्रशिक्षित करेंगी जिससे रोजगार के संसाधन पैदा होंगे। बजट में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा हिमाचल में सड़क, रेल निर्माण, फोरलेन, सुरंगों का निर्माण, कृषि विस्तार समेत अन्य कई योजनाओं को बजट मिलेगा। कश्यप ने हिमाचल में आई आपदा पर केंद्र सरकार पूरी नजर है। हर संभव सहायता राज्य सरकार को केंद्र सरकार से मिलेगी। इस मामले में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हैं और भाजपा सांसदों ने भी मदद देने को लेकर केंद्र सरकार से बात की है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि त्रासदी की घटनाओं की जानकारी लोगों को समय से मिले इसके लिए मौसम विभाग केंद्र शिमला को अधिक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष मुद्दा उठाया भी गया है। कंगना रणौत के हिमाचल न आने पर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि वह उनका निजी मामला है। उसमें वह कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed