फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ESI Director Sanjeev Kumar honored with Labor Service Award

Solan News: ईएसआई निदेशक संजीव कुमार को मजदूर सेवा सम्मान से नवाजा

Fri, 23 Feb 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 23 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
ESI Director Sanjeev Kumar

honored with Labor Service Award
ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक को सम्मानित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी। संवाद
मजदूर हित के लिए किए गए कार्यों के लिए भामसं ने दिया सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। भारतीय मजदूर संघ के उत्तरी क्षेत्रीय नेतृत्व ने ईएसआई हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार को मजदूर हित में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए मजदूर सेवा सम्मान’ से नवाजा गया। उत्तरी क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन कुमार एवं सह संगठन मंत्री सोहन लाल गुप्ता ने क्षेत्रीय निदेशक को सम्मानित कया। क्षेत्रीय निदेशक ने विशेष सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जिसमें 724 कामगारों के स्वास्थ्य जांच की और 476 पुराने लंबित भुगतानों को निपटाया। शिविरों के माध्यम से 500 कामगारों को निगम से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी और 51 कामगारों के चिकित्सा बोर्ड संपूर्ण करवा कर उन्हें लाभ दिलाया, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा व महामंत्री यशपाल हेटा ने कहा कि वे हर उस अधिकारी को उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान देते हैं, जो मजदूर हित में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई मजदूर संजीव कुमार से लिखित या मौखिक गुहार लगता है तो वे तुरंत उनकी सहायता करते हैं। भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा कि बताया कि प्रदेश के कामगारों के हितलाभ समय पर मिल रहे है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के राज्य उपाध्यक्ष मंत्र राम नेगी, जिला अध्यक्ष हृदय राम शर्मा, सचिव राजू भारद्वाज, उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, संयुक्त सचिव रणजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष खेम राज सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed