{"_id":"5752d47d4f1c1bbf481098c4","slug":"envoirement-day-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहीं तप जाते हैं पांव, सिर्फ किताबों में बची है बरगद की छांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहीं तप जाते हैं पांव, सिर्फ किताबों में बची है बरगद की छांव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से पर्यावरण जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन राहगीर कहते यहीं तप जाते हैं पांव। सिर्फ किताबों में बची है बरगद वाली छांव। कितनी दूषित हो गई हैं सारी नदियां फिर भी जागा नहीं अब तक सुप्त समाज। अब नहीं जागा जन हमारा तो क्या होगा हमारा आने वाला समाज। कवियों की इन्हीं पंक्तियों के साथ जिला भर के स्कूलों में पर्यावरण दिवस मनाया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से पर्यावरण जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी कड़ी के तहत सोलन के सनातन धर्म पब्लिक स्कूल रबौन द्वारा पर्यावरण दिवस पर रैली निकाली गई।
विज्ञापन
रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड फेस 2 से होकर रबौन बाजार तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए नारे लगाकर लोगों का ध्यान पर्यावरण संरक्षण की तरफ आकर्षित किया। प्रधान अध्यापिका कांता शर्मा ने बताया कि रैली में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल के प्रधान तिलकराज ठाकुर, शिक्षक और सभी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विश्वास स्कूल के बच्चों ने रोपे पौधे
सोलन। विश्वास पब्लिक स्कूल में भी पर्यावरण दिवस का मनाया गया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना के मकसद से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को कैसे साफ और हरा भरा रखा जाए विषय पर विचार रखे। इस मौके पर प्रगति, सुहान, अन्वी, कुणाल, साक्षी, एंजल और श्रद्धा समेत कई छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
तंबाकू निषेध दिवस मनाया
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में प्रधानाचार्य राकेश पाठक ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इस मौके पर श्यामलाल, संजीव, सुभाष, धर्मपाल, पंकज कुमार, धनीराम, हेमंत गुप्ता, दीप कुमार, रेखा, रीता शर्मा, मीरा देवी, ज्योति, कमलेश कुमार, कृष्ण लाल, रवि, यशपाल, निशा, नरेश, नेहा, हिमानी, अंजना, नविन, मीनाक्षी, शालू, मिताली, रचना, किरण, रजनी, चमनलाल, दिवेश और मुकेश शामिल रहे।
एमआरए डीएवी में बनाए पोस्टर
सोलन। एमआरए डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इसमें प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को धरा को हरा भरा बनाए रखने बारे बताया। इस मौके पर विक्रम, मानसी, प्रणव, गुरलीन, सार्थक, वैभव, पारितोष और दीपेश ने भाग लिया।
भाषण में खरूणी के लक्ष्य प्रथम
बद्दी (सोलन)। खरूणी स्थित शिवालिक सांईल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मानपुरा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य बीआर सैणी ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य पहले, सुमित दूसरे और आयूषी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को वार्षिक समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य बीआर सैणी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की आज सबसे अधिक जरूरत है। इस मौके पर सेक्शन हेड विक्रम सिंह, लखनलाल, रिशु शर्मा, तरसेम शर्मा, अनुपम, ज्योति, अमन दीप कौर, विशाल शर्मा, सतीश कुमार और शमशेर सिंह ने भाग लिया।
नारा लेखन में वैजयंती बाला प्रथम
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घरेड़ में पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने रैली निकाली। मुख्य अतिथि डॉ. एसपी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाषण प्रतियोगिता मेें सुरिता ने पहला, आकाश और आरती ने दूसरा तथा रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कंचन विजेता और नेहा उपविजेता रही। चित्रकला प्रतियोगिता में मुकेश प्रथम, प्रिय दर्शना द्वितीय और पूनम तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन में वैजयंती बाला ने पहला, चंदेश ने दूसरा और मनजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. कर्मचंद, एनएसएस प्रभारी सीमा देवी और महेंद्र सिंह समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।