फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Environment of Manpura School Received Excellence Award in Conservation

Solan News: मानपुरा स्कूल को पर्यावरण संरक्षण में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

Wed, 05 Jun 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Jun 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने 25000 रुपये नकद पुरस्कार दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा स्कूल को सत्र 2022-23 के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने स्कूल को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया। मानपुरा स्कूल के प्रधानाचार्य अदित कंसल व उनकी टीम को पर्यावरण दिवस पर 25000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
शिमला के गेयटी थियेटर में हुए समारोह में विद्यालय के स्वच्छता क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान को सराहते हुए यह पुरस्कार दिया गया। विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि विद्यालय को 4 मार्च 2024 को सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति के अवार्ड से भी नवाजा गया है। स्कूल में कृषि वाटिका भी लगाई गई है जिसमें उगाई गई सब्जियों का उपयोग मध्यान्ह भोजन में किया जाता है। विद्यालय में सोलर पैनल भी लगाया गया है जिससे बिजली की बचत होती है एवं बिजली का बिल भी नाम मात्र ही आता है। विद्यालय में वर्षा संचय जल टैंक बनाया गया है जिसकी क्षमता 40000 लीटर है जिसका उपयोग पानी की कमी होने पर अन्य कार्य के लिए किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों की ओर से रैली, नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया जाता है तथा पौधारोपण भी समय-समय पर करवाया जाता है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह व मानपुरा पंचायत के प्रधान नामदेव व अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य अदित कंसल ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए स्कूल एक लक्ष्य लेकर चला था और सभी ने एकजुट होकर इस मुहिम में श्रमदान दिया। इस अवसर पर स्वच्छता क्लब के सदस्य मुक्ता गुप्ता, रीमा ठाकुर व विद्यार्थी प्रणव भाटिया, तस्लीम व समीक्षा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed