{"_id":"64a172201d8c3d91d9077c54","slug":"entry-fee-of-buses-increased-in-solan-bus-stand-100-rupees-will-have-to-be-paid-instead-of-70-solan-news-c-176-1-ssml1042-2721-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन बस अड्डे में बसों का प्रवेश शुल्क बढ़ा, 70 की जगह देने होंगे 100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन बस अड्डे में बसों का प्रवेश शुल्क बढ़ा, 70 की जगह देने होंगे 100 रुपये
विज्ञापन
परवाणू और नालागढ़ बस अड्डे में वसूला जाएगा पुराना शुल्क
नालागढ़ बस अड्डे में रात की फीस 50 से की 90 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश सरकार ने बस स्टैंड और अड्डों का वर्गीकरण कर दिया है। इसके मुताबिक अब बसों के प्रवेश शुल्क को निर्धारित किया गया है। ऐसे में कई बस अड्डों में बसों का प्रवेश शुल्क बढ़ गया है। जबकि कई बस स्टैंड में कम हो गया है।
सोलन के नए बस अड्डे में प्रवेश शुल्क 30 रुपये तक बढ़ाया गया है। ऐसे में अड्डे पर आने वाली प्रत्येक बस को अब 100 रुपये अदा करने होंगे। इससे पहले प्रवेश शुल्क 70 रुपये था। वर्गीकरण के अनुसार सोलन बस अड्डे पर रोजाना 250 से 400 निजी और सरकारी समेत अन्य वाहनों की आवाजाही होती है। वहीं इसके बढ़ जाने के बाद से निजी बस ऑपरेटर संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
इसके साथ जिले के परवाणू और नालागढ़ बस अड्डों के वर्गीकरण के मुताबिक शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में परवाणू बस अड्डे में 70 रुपये और नालागढ़ बस अड्डे में दिन में 70 रुपये ही वसूले जाएंगे। रात में नालागढ़ बस अड्डे में प्रवेश करने वाली बसों से 50 की बजाय 90 रुपये फीस वसूली जाएगी। यह आदेश 01 जुलाई से लागू हो गए हैं। वहीं पथ परिवहन निगम सोलन के तहत अर्की, कुनिहार और राजगढ़ बस स्टैंड में प्रवेश फीस कम हो गई है। यहां अब 72 की बजाय 50 रुपये फीस ही ली जाएगी।
विज्ञापन
कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन प्रिय रंजन ने बताया कि नया बस अड्डा सोलन में बसों के प्रवेश शुल्क की नई दरें जुलाई माह से लेनी शुरू हो गई है। सोलन बस अड्डे को बी वर्ग में रखा गया है। उसके अनुसार फीस निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि बस अड्डे में सफाई व्यवस्था को बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू राम दयाल ने बताया कि बसों की कम आवाजाही के कारण फीस 70 ही वसूली जा रही है। चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें परवाणू बाइपास से जा रही हैं।
सरकार की ओर से बस अड्डों में प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है। इससे निजी बस ऑपरेटरों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ गया है। इसका निजी बस ऑपरेटर संघ विरोध करती है। यूनियन सरकार से मांग करता है कि पहले से ही निर्धारित दरों की मुताबिक प्रवेश शुल्क वसूला जाए ताकि निजी बस ऑपरेटर अन्य फीस भी भर सकें।
-रंजीत ठाकुर, निजी बस ऑपरेटर संघ