फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Enthusiasm was seen in the second phase of voting, queues formed at polling centres since morning.

Solan News: दूसरे चरण के मतदान में दिखा उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी रहीं कतारें

Fri, 29 May 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was seen in the second phase of voting, queues formed at polling centres since morning.
धर्मपुर ब्लॉक की हुड़ंग पंचायत में पहली बार वोट देने पहुंची युवा। संवाद
कई युवाओं के नाम मतदाता सूची से गायब, स्थानीय मुद्दों पर हुआ मतदान
विज्ञापन

सुरेंद्र ठाकुर
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर खंड में दूसरे चरण के मतदान के दौरान नौ पंचायतों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गर्मी के बावजूद लोग सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।
हुंडग पंचायत के कंडा स्कूल में बनाए गए वार्ड नंबर तीन (चहर) मतदान केंद्र पर सुबह से मतदान समाप्ति तक मतदाताओं की भारी भीड़ रही। इस वार्ड में कुल 340 मतदाता हैं। इसके अलावा खंडोग और शिल्लड मतदान केंद्रों पर भी मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया, जबकि प्राइमरी स्कूल केंद्र में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ। चुनाव में पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह था। हालांकि, कुछ युवाओं को उस समय निराशा हाथ लगी जब मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिला। युवाओं का कहना था कि उन्होंने करीब एक वर्ष पहले ही वोटर आईडी बनवा ली थी, लेकिन सूची में नाम न होने के कारण वे मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन


स्थानीय समस्याओं को लेकर किया मतदान
शिल्लड वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों के मतदाताओं ने इस बार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान किया। लोगों में धर्मपुर-सुक्कीजोहड़ी से कंडा सड़क की खराब हालत, पेयजल संकट और नियमित बस सेवा न होने को लेकर नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जीतने वाला प्रत्याशी इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने संभाली व्यवस्था
भीषण गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने सराहनीय भूमिका निभाई। छात्रों ने कतारों में खड़े मतदाताओं को पीने का पानी वितरित कर राहत पहुंचाई।

धर्मपुर ब्लॉक की हुड़ंग पंचायत में पहली बार वोट देने पहुंची युवा। संवाद

धर्मपुर ब्लॉक की हुड़ंग पंचायत में पहली बार वोट देने पहुंची युवा। संवाद

धर्मपुर ब्लॉक की हुड़ंग पंचायत में पहली बार वोट देने पहुंची युवा। संवाद

धर्मपुर ब्लॉक की हुड़ंग पंचायत में पहली बार वोट देने पहुंची युवा। संवाद

धर्मपुर ब्लॉक की हुड़ंग पंचायत में पहली बार वोट देने पहुंची युवा। संवाद

धर्मपुर ब्लॉक की हुड़ंग पंचायत में पहली बार वोट देने पहुंची युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed