{"_id":"56ea96204f1c1bc5018b46dd","slug":"enter-to-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू-बद्दी बनेगा एक ही औद्योगिक कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू-बद्दी बनेगा एक ही औद्योगिक कॉरिडोर
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू सोलन
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
अब परवाणू से बद्दी तक एक ही औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब परवाणू से बद्दी तक एक ही औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा। उद्यमियों को बड़े मालवाहक वाहन परवाणू से पिंजौर होकर बीबीएन तक नहीं पहुंचाने पड़ेंगे। हरियाणा क्षेत्र के बैरियरों और नाकों से भी उद्यमियों को निजात मिलेगी। परवाणू -बद्दी वाया गुनाई मार्ग को चौड़ा किए जाने से यह राहत मिलेगी। हिमाचल के रास्ते से ही सामान बद्दी पहुंचेगा।
वर्तमान में बड़े वाहनों को परवाणू से बद्दी पहुंचाने तक का कोई विकल्प नहीं है। सभी बड़े वाहनों को पिंजौर से होकर ही बीबीएन तक पहुंचाना पड़ता है। यह मार्ग करीब 34 किमी लंबा है। वर्तमान में यह मार्ग काफी संकरा है। इसके अलावा कई जगहों से मार्ग टूटा फूटा है। उद्यमियों को आस है कि इस मार्ग के चौड़ा होने से आसपास गांवों को भी यातायात की सुविधा होगी। साथ ही गांवों में भी इंडस्ट्री लगेगी। इसके लिए हाल ही में पारित बजट में फंड की व्यवस्था कर दी है। उधर विभाग इस मार्ग को चौड़ा करने की कवायद जल्द शुरू करने वाला है।
विज्ञापन
अभी यह है समस्या
जाम से झेलनी पड़ती है दिक्कत
उद्योगपतियों को परवाणू से बद्दी और बद्दी से परवाणू अपना तैयार तथा कच्चा माल लाने और ले जाने के लिए वाया पिंजौर (हरियाणा) होकर आना-जाना पड़ता है। भारी रश होने से यहां जाम काफी रहता है। इससे समय और धन की काफी क्षति होती है।
विज्ञापन
दो राज्यों से गुजरते हैं वाहन
एक ही राज्य से माल लाने और ले जाने के लिए कई तरह की पड़ताल नाकों पर होती है। ऐसे में कई औपचारिकताएं भी पूरी करनी पड़ती हैं। विशेषकर हरियाणा में पड़ताल नाकों में उद्योगपतियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
अब यह मिलेगी राहत
परवाणू से बद्दी वाया पट्टा मार्ग चौड़ा होने से इस मार्ग पर भारी वाहन भी आ जा सकेंगे। इसके चलते उद्योगपतियों को हरियाणा के मार्ग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मार्ग के चौड़ा हो जाने से इस मार्ग पर औद्योगिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। इसके चलते बद्दी व परवाणू के बीच एक अलग से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी विकसित होगा। इसका लाभ आसपास बसे गांवों के लोगों को भी होगा तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
लंबे अरसे से उठी रही थी मांग
औद्योगिक पैकेज मिलने के बाद इस मार्ग को स्टेट हाइवे घोषित किया था। लेकिन इस मार्ग को चौड़ा करने या नए सिरे से बनाने के लिए कोई विशेष कवायद शुरू नहीं हुई। संघ कई वर्षों से इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग प्रदेश सरकार से कर रहे थे। इस मुद्दे को उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया। इसके बाद इस वित्त वर्ष के बजट में इसके लिए फंड की व्यवस्था कर दी गई। परवाणू औद्योगिक संघ के अध्यक्ष अनिल सहगल, महासचिव राकेश बंसल, कैप्टन अलोक शर्मा ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।
बजट में कर दी है फंड की व्यवस्था
प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के निदेशक गगन कपूर ने बताया की बद्दी और परवाणू की परवाणू से बद्दी वाया गुनाई मार्ग को चौड़ा करने की चिर प्रतीक्षित मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा करते हुए इसके लिए बजट में फंड की व्यवस्था कर दी है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।