{"_id":"58ca92d14f1c1b543232a3e7","slug":"encrochment-person-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
सोलन के मुख्य बाजार से टाइलें हटाते कमीऱ्र्मी इस कारण दमकल वाहन को दिक्कत होती थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चौक बाजार में अब आपातकाल और आग बुझाने के अभ्यास के दौरान फायर टेंडर आसानी से मुड़ सकेगा। अतिक्रमण के कारण बाजार के भीतर से दमकल वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। लोगों की शिकायतें और अमर उजाला की मुहिम को देखते हुए चौक बाजार में अव्यवस्थित ढंग से बिछाई टाइलों को वीरवार को नगर परिषद ने उखाड़ दिया।
विज्ञापन
इससे आपातकाल के समय वाहनों को चढ़ाई चढ़ने में परेशानी होती थी। चौक छज्जे बढ़ाकर आपातकाल के समय फायरब्रिगेड के लिए बाधा बनने वाले कारोबारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत नोटिस जारी करने की बात भी नगर परिषद के अधिकारी कर रहे हैं। सड़कों के किनारे बिजली के खंभे भी हटाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ संपर्क साधा है।
विज्ञापन
मुख्य बाजारों में अतिक्रमण आदि के चलते पिछले छह माह में दमकल विभाग के करीब 12 मॉकड्रिल फेल हुए हैं। आगजनी की घटनाओं के दौरान यह मॉकड्रिल फायर विभाग की तैयारियों का अभ्यास रहता है ताकी समय रहते आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो सके। लेकिन दुकानदारों के अतिक्रमण और छज्जे आदि के बढ़ाने के चलते फायर ब्रिगेड मुख्य बाजारों तक पहुंचने में काफी समय ले रही थी। प्रशासन और नगर परिषद के बार-बार अनुरोध करने पर भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई। इसे देखते हुए नगर परिषद ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठेकेदार की सिक्योरिटी से कटेंगे पैसे
बताया जा रहा है कि जहां चौक बाजार के लिए थोड़ी सी चढ़ाई शुरू होती है वहां इंटरलॉकिंग टाइलों को चार इंच ऊपर लगा दिया था। इससे गाड़ियां वहां फंस रही थी जबकि दो पहिया चालकों के गिरने का भी भय बना हुआ था। इस संबंध में लोगों ने भी काफी शिकायतें की थी। इस पर कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि काम करने वाले ठेकेदार की सिक्योरिटी से इंटरलॉकिंग टाइलों से हुए नुकसान का पैसा कटेगा।
टाइलें उखाड़ीं, नोटिस जारी : अध्यक्ष
नप अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि फायर विभाग के मॉकड्रिल फेल होने के चलते और शिकायतों के आधार पर चौक बाजार के पास इंटरलॉकिंग टाइलें उखाड़ी हैं। जहां फायर ब्रिगेड मुड़ती हैं वहां दुकानों के बढ़े छज्जे हटाने के लिए नोटिस जारी हुए हैं। बाधा बन चुका बिजली का खंभा भी हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। प्रशासन से मिलकर व्यवस्था दुरुस्त होगी।