{"_id":"65b118bcd8b4140986041c78","slug":"encroachment-removed-from-solans-tank-road-solan-news-c-176-1-ssml1040-15107-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टैंक रोड से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टैंक रोड से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के टैंक रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। प्रशासन की टीम ने छात्र स्कूल के पास पैमाइश की। एसडीएम की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीम ने कई जगह अतिक्रमण हटाया।
प्रशासन की टीम के पहुंचते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का जहां सामान हटाया गया है वहीं दूसरी तरफ सड़क किनारे बनाए खोखे और लोहे के एंगल को काटा गया। इसके अलावा अवैध रूप से सड़क पर लगाए बोर्ड को भी हटाए गए। एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि सोलन शहर में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। यह कार्रवाई जारी रहेगी।
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी
सोलन। ठोडो मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर रिहर्सल बुधवार को भी हुई। इसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस समेत कई टुकड़ियों ने मार्च पास्ट की तैयारियां की। डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को हिदायतें भी दीं। वहीं 25 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। संवाद