फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Employees State Insurance Corporation celebrated its foundation day and discussed its achievements.

Solan News: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मनाया स्थापना दिवस, उपलब्धियों की चर्चा

Wed, 25 Feb 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Employees State Insurance Corporation celebrated its foundation day and discussed its achievements.
बद्दी के ईएसआईसी कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर निगम के अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उ
बेहतर कार्य के लिए उद्योगपतियों ने अधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने बददी अपना 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर निगम के संयुक्त निदेशक धर्मवीर सिंह ने वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और ईएसआईसी के कामकाज की सराहना की। उन्होंने बताया कि निगम ने अपने पंजीकृत श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम भवन में क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मनजीत कटोच को राष्ट्रीय स्तर पर रनरअप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। धर्मवीर सिंह ने बताया कि पहले हिमाचल प्रदेश में ईएसआईसी आठ जिलों में ही लागू था, लेकिन अब इसे कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में भी लागू किया जा चुका है। इसके अलावा, अब निगम ने कालाअंब में एक नया अस्पताल शुरू किया है। इससे सिरमौर जिले के लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही, ऊना के हरोली में भी एक नया अस्पताल निर्माणाधीन है। इस अवसर पर निगम ने बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया और पूर्व सहायक निदेशक देवव्रत यादव को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही, उद्योगपतियों ने निगम के संयुक्त निदेशक धर्मवीर सिंह, उपनिदेशक कर्णपाल व शाखा प्रंबधक अभिनव गुप्ता को सम्मानित किया। ईएसआईसी के पूर्व सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि माडल चिकित्सालय काठा में अब सुधार हो चुका है और जिन कार्यों को लंबे समय से रोका गया था, वे अब अधिकारियों के प्रयासों से फिर से शुरू हो गए हैं।
भावा कैंसर सेंटर से टाइअप और अन्य सुविधाएं
धर्मवीर सिंह ने बताया कि निगम ने न्यू चंडीगढ़ के भावा कैंसर सेंटर से उद्योग कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए निशुल्क टाइअप किया है। इससे अब कर्मचारी और उनके परिवारों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज बिना किसी परेशानी के मिल सकेगा।
विज्ञापन

उद्यमियों को लेबर कोड की जानकारी
निगम के उपनिदेशक कर्णपाल ने उद्यमियों को नए लेबर कोड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया ने निगम की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जब बद्दी में ईएसआईसी की शुरुआत हुई थी, तो उद्योगपतियों और श्रमिकों को इसकी जानकारी नहीं थी। तब सामाजिक सुरक्षा अधिकारी देवव्रत यादव ने हर कंपनी में जाकर जानकारी प्रदान की, जिससे निगम की पहचान बनी और कामकाजी वर्ग को इसका लाभ मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के इलाज में सहायता
बीबीएनआईए के अध्यक्ष गुलेरिया ने बताया कि नालागढ़ की एक लोहा कंपनी के कर्मचारी के बच्चे के कान नहीं थे, जिसके लिए निगम ने कृत्रिम कान उपलब्ध कराए और इस पर 19 लाख रुपये का खर्च आया। इसके अलावा, एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं, जिसके इलाज के लिए निगम ने छह लाख रुपये का खर्चा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed