फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   employ dead

मशीन के बीच सिर फंसने से वर्कर की मौके पर मौत

Mon, 30 May 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 30 May 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
employ dead
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बद्दी की एक कंपनी में प्लास्टिक की बोतलों के उत्पादन के दौरान एक वर्कर की मशीन के बीच फंसकर मौत हो गई। मशीन के अंदर जैसे ही वह बोतलें एकत्र करने गया, उसका सिर मशीन में फंस गया और मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कंपनी पर लापरवाही का मुकदमा कायम किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि हादसे के वक्त वर्कर को सिक्योरिटी संसाधन नहीं मुहैया करवाए गए थे। मृतक की शिनाख्त दलीप कुमार पुत्र कलू निवासी गांव बहिंगा जिला महोबा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।  रुदल दास गांव नगवां पूर्णिया थाना किंजर जिला अरवल बिहार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कलासी कंटेनर कंपनी में प्लास्टिक की बोतलें बनाई जाती हैं। रमायण प्रशाद बतौर मशीन ऑपरेटर/सुपर वाइजर कार्यरत है। 27 मई को इस कंपनी में उसकी नाइट ड्यूटी थी। इसके साथ मशीन पर खाली बोतलें इकट्ठा करने के लिए दलीप कुमार तैनात था। मशीन ऑपरेटर ने मशीन को चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौने तीन बजे दलीप कुमार मशीन के अंदर गिरी खाली बोतलों को जमा करने के लिए मशीन को बंद किए बिना अंदर चला गया। मशीन के अंदर खाली जगह में जहां बोतलें पड़ी थीं, उन्हें एकत्र करने के लिए आगे बढ़ा। अचानक उसका सिर मोल्ड स्टेशन के बीच प्रेस हो गया। वह चिल्लाने लगा।


उसके साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और दलीप को मशीन के बाहर निकाला। उसे सरकारी अस्पताल नालागढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी बद्दी बिशेर सिंह ने कहा कि कंपनी द्वारा कोई सुरक्षा किट प्रदान नहीं की गई थी। यह हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed