फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis on providing financial strength to MSMEs

Solan News: एमएसएमई को वित्तीय मजबूती देने पर दिया जोर

Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में आरबीआई की बैठक में पहुंचे 100 से ज्यादा उद्यमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बुधवार को बद्दी के निजी होटल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों एमएसएमई के लिए टाउन हॉल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लेकर वित्तीय पहुंच, ऋण गारंटी योजनाओं और डिजिटल समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ आरबीआई शिमला के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और वित्तीय सशक्तीकरण के बिना इनका सतत विकास संभव नहीं। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि वे उद्यमियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से ऋण सुविधा पहुंचाएं ताकि उद्योग जगत को नई गति मिल सके। मुख्य महाप्रबंधक डिंपल भांडिया ने विदेशी मुद्रा बाजार से संबंधित आरबीआई की नई पहलों और नीतियों की जानकारी दी। बैठक में यूको बैंक सोलन अंचल प्रमुख रचना मिश्रा, एलडीएम सोलन तमन्ना मोदगिल, एमएसएमई-डीएफओ प्रतिनिधि, सिविल अधिकारी और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उद्यमियों ने इस दौरान अपने अनुभव साझा किए और बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों पर सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed