फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Elementary education office will not shift from Chambaghat

Solan News: प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय चंबाघाट से नहीं होगा शिफ्ट

Sun, 01 Sep 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Sep 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
अब शिक्षा विभाग पुराने भवन को ही कराएगा सही
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से 32 लाख रुपये किए हैं जारी

लोक निर्माण विभाग करेगा भवन का मरम्मत कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को जल्द ही सुरक्षित स्थान मिल जाएगा। विभाग के पुराने खस्ताहाल भवन की मरम्मत शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से 32 लाख रुपये दिए गए हैं। भवन की मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। वर्तमान में चंबाघाट स्थित इस कार्यालय को डाइट सोलन के एक भवन में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन अब यह कार्यालय शिफ्ट नहीं होगा। हालांकि इस भवन में चल रहा उच्च शिक्षा विभाग का कार्यालय पहले ही सोलन माल रोड स्थित पुस्तकालय भवन में शिफ्ट हो चुका है।

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मई में बारिश के बीच प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग के भवन की छत से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया था। इस दौरान एक कर्मचारी भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा था। इसके बाद भवन की हालत को देखते हुए इसे असुरक्षित घोषित कर दिया था। यहां से उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय को सोलन माल रोड स्थित स्टेट लाइब्रेरी के पुराने भवन में शिफ्ट कर दिया था। लेकिन प्रारंभिक शिक्षा विभाग को शिफ्ट करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद इस कार्यालय को डाइट सोलन के एक भवन में शिफ्ट करने की तैयारी थी। लेकिन इस बीच विभाग और लोनिवि ने इस भवन की जांच की। जिसमें पाया कि यह भवन मरम्मत करने के बाद ठीक हो सकता है। रिपोर्ट के आधार पर अब इसी भवन में प्रारंभिक शिक्षा विभाग का कार्यालय चलेगा। जल्द ही लोनिवि की ओर से इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा जिला सोलन राज कुमार पराशर ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए 32 लाख रुपये की राशि जा रही हो गई है। लोनिवि की ओर से मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस बीच कुछ समय के लिए कार्यालय को यहां से शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed