{"_id":"65956660eb5c4a9f7d0c341a","slug":"electricity-board-employees-union-demanded-to-be-paid-salary-solan-news-c-176-1-ssml1042-13860-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ\nने की वेतन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ ने की वेतन देने की मांग
Wed, 03 Jan 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
सोलन और परवाणू में कर्मचारियों ने किया विरोध
बोर्ड ने इस माह कर्मचारियों को अभी तक नहीं दिया वेतन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का बोर्ड ने नहीं किया भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने वेतन न मिलने का विरोध करना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने विरोध के बाद सरकार और बोर्ड से वेतन देने की मांग की है। सोलन और परवाणू में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी इस माह पेंशन का भुगतान बोर्ड ने नहीं किया है। ऐसे में सेवानिवृत्त ने भी पेंशन देने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि बोर्ड ने तीन जनवरी होने के बाद भी वेतन और पेंशन खातों में नहीं डाली है। भुगतान न होने से अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी रोष है।
परवाणू और सोलन में कर्मचारियों ने भोजनावकाश में प्रदर्शन किया। संयुक्त फ्रंट के माध्यम से परवाणू में तैनात उच्च अधिकारी ई. विकास गुप्ता, ई. परविंदर सिंह, दिनेश कुमार, सुनील कुमार धरने में मौजूद रहे। वहीं महिला कर्मचारी मंजू राणा, मीनाक्षी, पूनम आदि ने भी वेतन देने की मांग की। इस दौरान पर परवाणू इकाई के प्रधान भूपिंद्र और सचिव दिनेश ठाकुर ने कहा कि जनवरी माह की तीन तारीख हो गई है। परंतु अभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भुगतान नहीं हुआ है।
बोर्ड ने इस के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है और सभी विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के जीपीएफ एकाउंट खुल चुके हैं। बिजली बोर्ड में अभी तक अधिसूचना ही जारी नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से स्थायी प्रबंधन की गुहार लगाई है ताकि बिजली बोर्ड वित्तीय संकट से बाहर आए।