फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Elections will be held in 58 panchayats of Kunihar, ARO gets first rehearsal

Solan News: कुनिहार की 58 पंचायतों में बिछेगी चुनावी बिसात, एआरओ को मिली पहली रिहर्सल

Sat, 02 May 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Elections will be held in 58 panchayats of Kunihar, ARO gets first rehearsal
खंड विकास कुनिहार कार्यालय में एआरओ की पहली रिहर्सल के दौरान मौजूद अ​धिकारी। स्रोत : विभाग
पंचायत चुनावों को लेकर बीडीओ तन्मय कंवर ने सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन

नामांकन के लिए एनओसी और नो ड्यूज सर्टिफिकेट अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत कुनिहार विकास खंड में पंचायत चुनावों का बिगुल बजते ही प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। शनिवार को खंड विकास कार्यालय में बीडीओ तन्मय कंवर की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को चुनाव प्रक्रिया की पहली रिहर्सल करवाई गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस बार नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और कड़ाई बरती जाएगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र और स्वयं प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा। उम्मीदवार पर किसी सहकारी समिति या कोऑपरेटिव सोसायटी का कोई बकाया नहीं होना चाहिए। जो लोग पहले पंचायत प्रतिनिधि रह चुके हैं, उन्हें ऑडिट क्लियरेंस सर्टिफिकेट देना होगा। यदि पंचायत की कोई राशि बकाया पाई गई, तो वे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए जा सकते हैं।
चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना प्राथमिकता
कुनिहार विकास खंड की कुल 58 ग्राम पंचायतों में इस बार चुनावी मतदान होगा। एआरओ को नामांकन पत्रों की प्राप्ति, दस्तावेजों की जांच (स्क्रूटनी) और अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले निर्देशों के बारे में बारीकी से समझाया गया। बीडीओ तन्मय कंवर ने निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया समयबद्ध होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

5 मई को होगी अगली रिहर्सल
प्रशासनिक तैयारियों के अगले चरण में 5 मई को दूसरी रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों को चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी और अंतिम तैयारियों की समीक्षा होगी। उधर, चुनावों की घोषणा होते ही क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ गया है। संभावित उम्मीदवारों ने गांवों में जनसंपर्क तेज कर दिया है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed