फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   election

सरकार की निगरानी में होंगे स्ट्रीट वेडिंग कमेटी के चुनाव

Tue, 20 Aug 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय योजना व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी (नगर विक्रय समिति) परवाणू की बैठक मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर वेंडर एक्ट 2014 के तहत वेंडर्स दोबारा बनाने के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर वेंडर कमेटी के होने वाले चुनावों के बारे भी उपस्थित वेंडर्स को जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर वेंडर्स को स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी के चुनावों के बारे जानकारी दी गई।। कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने वेंडर्स को बताया की यह चुनाव जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में संपन्न होंगे। चुनावों में वही वेंडर्स भाग ले सकेंगे जिनके शुल्क नगर परिषद में जमा हो चुके होंगे। उनके पास नगर परिषद द्वारा जारी वैध लाइसेंस और पहचान पत्र होगा। चुनाव के बाद चुनी गई वेंडर्स की टीम से ही भविष्य में शहर के वेंडर्स से संबंधित वार्तालाप की जाएगी। चुनाव में जीते सदस्य ही पूरे शहर के वेंडर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक में हिमुडा द्वारा दी गई जमीन जिस पर वेंडर मार्केट प्रस्तावित है, की जानकारी भी वेंडर्स को दी गई। बैठक में स्ट्रीट वेंडर कमेटी के सदस्य पार्षद संजय यादव, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला सोलन के मैनेजर सुधीर सिंह, नप के सेनिटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा, कम्युनिटी सर्विस ऑपरेटर पूजा कुमारी, स्ट्रीट वेंडर कमेटी के सदस्य रवि आहूजा, स्ट्रीट वेंडर कमेटी के सदस्य राकेश शर्मा दिशु, बिल्लू समेत अन्य वेंडर्स उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed