फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Election list finel in solan distt

जिला में विस चुनाव की मतदाता सूचियां फाइनल

Wed, 11 Jan 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 11 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Election list finel in solan distt
निर्वाचन आयोग ने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को फाइनल कर दिया है। - फोटो : demo pic

निर्वाचन आयोग ने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को फाइनल कर दिया है। जिले के मतदाता सूचियों में पुनरीक्षण के बाद 4 हजार 978 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। प्रारूप प्रकाशन के समय जिले की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 3,54,819 मतदाता दर्ज थे। इनमें एक लाख 84 हजार 630 पुरुष और 1 लाख 70 हजार 189 महिला मतदाता थे।

विज्ञापन


पुनरीक्षण के दौरान जिले में कुल 9 हजार 181 नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए हैं। 4 हजार 203 मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन और दोहरे पंजीकरण अन्य के दृष्टिगत मतदाता सूचियों में से अपमार्जित किए हैं। डीसी डॉ. राकेश कंवर ने इसकी जानकारी दी है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया है। इसका पूर्ण कार्य एक जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर पूर्ण किया है। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 10 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी है। इसमें 18 से 19 वर्ष की आयु के 3 हजार 68 युवा पहली बार मतदाता बने हैं।
विज्ञापन


वर्तमान यह हैं वोटर
वर्तमान में जिले में 3 लाख 59 हजार 797 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 87 हजार 180 पुरुष और 1 लाख 72 हजार 617 महिलाएं हैं। इन सभी मतदाताओं के फोटोयुक्त पहचानपत्र तैयार कर दिए हैं। सोलन जिले में सबसे अधिक 81 हजार 795 मतदाता 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में हैं। जिले में सबसे कम मतदाता 59276 हैं जोकि 52-दून निर्वाचन क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से मिलेगी मतदाता की सूची
अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का निशुल्क निरीक्षण निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (उपमंडलाधिकारी) व सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में किया जा सकता है। मतदाता सूचियां निशुल्क निरीक्षण के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर के अधिकारी के पास भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा मतदाता सूचियां हिमाचल के निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। मतदाता सूचियों की सीडी 100 रुपये के शुल्क पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिमला के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed