फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Election Commission approved the construction of the bridge Asked for report of process and estimate

Solan News: चुनाव आयोग ने पुल के बनाने की प्रक्रिया व एस्टीमेट की रिपोर्ट मांगी

Mon, 29 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर मिलेगी मरम्मत कार्य की अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कार्य को करने के लिए चुनाव आयोग ने पुल की बनाने की प्रक्रिया और प्रस्ताव की रिपोर्ट मांगी है। लिखित रिपोर्ट के आधार पर ही मरम्मत कार्य के लिए अनुमति प्रदान की जाएगी।
जानकारी के अनुसार महादेव खड्ड पर बने पुल का एक पिलर 22 अप्रैल को क्षतिग्रस्त हो गया था। राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण ने खड्ड से वैकल्पिक रास्ता तो बना दिया। लेकिन प्राधिकरण ने इसकी मरम्मत के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। जिस पर चुनाव आयोग ने पत्र भेज कर प्राधिकरण से इस पुल के मरम्मत कार्य करने में कहां से फंड मिलेगा, किस तरह से कार्य होगा, कितने दिन लगेंगे और इस पर कितना खर्चा आएगा। इन सभी सूचनाओं के मिलने पर विचार करने के बाद ही चुनाव आयोग राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण को अनुमति देगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि इस पुल पर 25 खंभे हैं। जिसमें एक खंभा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस पिलर की मरम्मत की जा सकती है। जिसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को लिखा था जिसका जवाब उन्हें मिल गया है। चुनाव आयोग ने कुछ जरूरी सूचनाएं मांगी हैं जिसे वह एक दो दिन के भीतर उन्हें लिखित में मुहैया करा देंगे। उसके बाद चुनाव आयोग इस पुल की मरम्मत की अनुमित दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमपाल सिंह
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed