फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Eighth and Anji-Raboun in Dharampur I am getting water on the fifth day

Solan News: धर्मपुर में आठवें और आंजी-रबौन में पांचवें दिन मिल रहा पानी

Thu, 11 Apr 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 11 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का सीजन शुरू होते ही क्षेत्रों में पेयजल किल्लत शुरू
विज्ञापन

कुमारहट्टी, बोहली, भोजनगर में इसी हालात से जूझ रहे लोग
लोगों का आरोप क्षेत्र में नहीं दी जाती गिरि योजना की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते आंजी-रबौन, कुमारहट्टी और धर्मपुर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालत यह है कि धर्मपुर क्षेत्र से आठवें दिन पानी की सप्लाई हो रही है। जबकि आंजी-रबौन में पांचवें दिन जल शक्ति विभाग पानी की सप्लाई कर रहा है। इस कारण पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। गर्मी का सीजन अभी शुरू ही हुआ है। लेकिन लोगों को अभी से ही सप्ताह में एक दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। इससे लोगों को अब आगामी दिनों की चिंता सताने लगी है।
कुमारहट्टी, बोहली, जोहडज़ी और भोजनगर क्षेत्र के कुछ गांव में भी 15 दिन में एक बार पानी आता है। यानी माह में दो दिन पानी की सप्लाई लोगों को मिल रही है। इससे लोग प्राकृतिक स्रोत पर पूरी तरह निर्भर हैं। लोगों का आरोप है कि गिरि पेयजल योजना की सप्लाई क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जा रही है। इससे पेयजल किल्लत गर्मियों के दिनों में बढ़ती है। वहीं अब लोगों को आगामी दिनों की चिंता भी सता रही है। लोगों का अनुमान है कि यदि यही हाल रहा तो दो सप्ताह में एक बार धर्मपुर क्षेत्र को पानी नसीब होगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले का धर्मपुर, भोजनगर, कुमारहट्टी क्षेत्र में गिरि योजना से सप्लाई दी जाती है। इसके अलावा धर्मपुर क्षेत्र से डगरोह पेयजल योजना से भी पानी लिफ्ट किया जाता है। अब गर्मी का सीजन आ गया है। इस कारण धर्मपुर में पानी की किल्लत को पूरा करने के लिए डगरोह पेयजल योजना से सप्लाई कम हो गई है। इससे पर्याप्त पानी न लिफ्ट होने से मुख्य भंडारण टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मेले को लेकर भी पानी की राशनिंग
धर्मपुर में जिला स्तरीय तीन दिवसीय मां मनसा देवी मेला भी आयोजित हो रहा है। इस दौरान भंडारे आदि के लिए पानी की अधिक खपत होगी। जिसके लिए जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की राशनिंग बीते दिनों से शुरू कर दी है। इसके चलते भी पानी की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मेले के बाद लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करने का दावा विभाग की ओर से किया गया है।


इनसेट
धर्मपुर क्षेत्र को गिरि योजना की सप्लाई समय-समय पर दी जा रही है। क्षेत्र में मेले को लेकर भी पानी की राशनिंग चली हुई है। योजना से पानी लिफ्ट कर धर्मपुर क्षेत्र में भेजा रहा है। अगर फिर भी दिक्कत आ रही है तो सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
-ई. आशीष राणा
अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed