{"_id":"68b9911b1e00559abb041599","slug":"echs-opened-in-nalagarh-ex-servicemen-will-get-treatment-facility-solan-news-c-176-1-sln1010-152047-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में खुला ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों को मिलेगी इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में खुला ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों को मिलेगी इलाज की सुविधा
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में पूर्व सैनिकों का ईसीएचएस की मांग पूरी हो गई है। इसके लिए पिछले कई वर्षों से पूर्व सैनिक प्रयासरत थे। बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा और सचिव शमशेर सिंह चौहान ने बताया कि इसके लिए अंतिम औपचारिकता भी भवन के किरायेनामा पर हस्ताक्षर करने के साथ ही पूरी हो गई। इससे क्षेत्र के सैकड़ों सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलेगी। ईसीएचएस ने पहली सितंबर 2025 से भवन का का कब्जा ले लिया है और ईसीएचएस के अधिकतर स्टाफ ने भी भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है जो अभी चंडीमंदिर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नालागढ़ में सर्वर स्थापित करने की प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू हो जाएगी। उसके बाद नालागढ़ में ओपीडी भी नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंटीन के लिए भी प्रक्रिया चालू है और जल्दी ही यहां पर पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।