फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   e mail to threaten in solan

Solan News: नगर निगम सोलन, एसडीम दफ्तर कसौली और आर्मी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 31 Jul 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस सक्रिय, कार्यालयों में पहुंचे बम निरोधक दस्तेनगर
विज्ञापन

निगम सोलन के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जांच में कुछ नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कसौली। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले के दो प्रमुख सरकारी कार्यालयों व एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नगर निगम कार्यालय सोलन, एसडीएम कार्यालय कसौली और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार दोपहर को यह मेल मिली, जिसमें दावा है कि यह मेल खालिस्तानियों ने भेजी है। इनमें 15 अगस्त को स्कूलों और सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने, राष्ट्रविरोधी नारे लिखने और भय का माहौल पैदा करने की धमकी दी गई है।
मामले के सामने आते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस, साइबर टीम और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट कर दिया गया है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। उधर, नगर निगम सोलन के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शिमला से बम निरोधक दस्ता व पुलिस की टीम पहुंची और गहनता से जांच की। हालांकि यहां पर कुछ नहीं मिला। शुक्रवार को एक अज्ञात ई-मेल से संदेश भेजे गए। इनमें स्वतंत्रता दिवस समारोहों को लेकर गंभीर धमकियां दी गई हैं। ई-मेल में सरकारी और शिक्षण संस्थानों को लक्ष्य बनाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इनसेट
तकनीकी जांच और संदिग्धों की तलाश
पुलिस की साइबर टीम ई-मेल की तकनीकी जांच में जुटी है। टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान, उसकी वास्तविक लोकेशन और संदेश की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
उधर, एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को तत्काल सूचित कर किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को देने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पहलू पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed