{"_id":"62c9b414e21faa3fbf133084","slug":"duplicate-soap-recovered-solan-news-sml4147221170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में दुकान से पकड़ा नकली साबुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में दुकान से पकड़ा नकली साबुन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी साई रोड पर स्थित आजाद मार्केट में एक दुकान से नकली साबुन बरामद किया गया है। पुलिस ने साबुन को कब्जे में लेने के बाद दुकान मालिक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बद्दी साई मार्ग पर स्थित एक दुकान में नकली साबुन बिक रहा है। जिस पर पुलिस ने दुकान पर दबिश दी। दुकान में पुलिस को चार पट्टियों में साबुन मिला। कुछ साबुन प्लास्टिक के पैकेट में बंद था, लेकिन कुछ साबुन खुला पड़ा था। जब साबुन की जांच की गई तो नकली पाया गया। चारों पेट्टियों में 1130 साबुन पाए गए। डीएसपी नवदीप सिंह ने नकली साबुन मिलने की पुष्टि की है।