{"_id":"637e6f24daaf621d302c1094","slug":"duo-arrested-with-150-gram-chitta-on-kalka-shimla-nh-on-monday-to-get-married-in-december-solan-news-sml428666678","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक-युवती की दिसंबर में है शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक-युवती की दिसंबर में है शादी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक-युवती की दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली गए थे जहां युवक के एक दोस्त ने उन्हें विदेशी नागरिक से मिलवाया और दोनों ने उससे चिट्टा खरीदा। इसका खुलासा दोनों ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों कोर्ट में पेश किए। उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक शिमला की तहसील चिड़गांव निवासी और युवती निवासी नेवरा अपनी शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली गए थे। यहां उन्होंने एक विदेशी नागरिक से चिट्टे की खरीद की।
इसके बाद दोनों चिट्टे के साथ प्रदेश के लिए रवाना हुए। इसकी भनक पुलिस को भी लग गई। पुलिस ने कालका-शिमला एनएच पर बड़ोग के समीप नाका लगाकर दोनों की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर गाड़ी से 150.35 ग्राम चिट्ट बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जिले में अभी तक चिट्टे के मामले में पकड़ी गई यह सबसे बड़ी खेप है। इसकी बाजार में कीमत करीब साढे़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने दिसंबर में अपनी शादी और शॉपिंग के लिए दिल्ली जाने की बात कही है। पूछताछ में कई अन्य गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।
वीरेंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन