{"_id":"57f8ee964f1c1bcd4027036e","slug":"dumahre-school-frist-in-national-roll","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल रोल प्ले प्रतियोगिता में डुमैहर स्कूल प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल रोल प्ले प्रतियोगिता में डुमैहर स्कूल प्रथम
ब्यूरो, सोलन
Updated Sat, 08 Oct 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डगशाई में जिला स्तरीय नेशनल रोल प्ले और लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डगशाई में जिला स्तरीय नेशनल रोल प्ले और लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला के 14 विद्यालयों के 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर डगशाई स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में रोल प्ले कंपीटीशन के माध्यम से प्रतिभागी छात्रों ने कन्या भ्रूण हत्या, एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता और नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
लोकनृत्य स्पर्धा से प्रतिभागियों ने पहाड़ी लोक गीतों पर लोकनृत्य प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण, बुजुर्गों का सम्मान एवं उनकी देखभाल, किशोर अवस्था आकर्षण एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला। नेशनल रोल प्ले में 12 विद्यालयों जबकि लोकनृत्य में आठ स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नेशनल रोल प्ले कंपीटीशन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डूमैहर (कंडाघाट) के विद्यार्थियों ने अन्य टीमों को शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर और तीसरे स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलहोग टीम रही। बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतियोगी टीमों का हौसला बढ़ाया। राजकीय माध्यमिक स्कूल चामियां लोकनृत्य स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंडा ने होनहारों ने अपनी प्रतिभा के दम पर द्वितीय स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर मंच संचालन शास्त्री अश्वनी कुमार गौतम ने किया। निर्णायक मंडल में मुख्य जज प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां सुमेधा शर्मा, मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय सनावर मोहन सिंह कंवर और लेक्चरर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर सीमा शर्मा रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डगशाई स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या ठाकुर ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यापिका प्रकृति शर्मा, तृप्ता शर्मा, मनोज कुमार, अध्यापक मनी राम, डीपीई हेम चंद शर्मा, निशांत ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन स्कूलों के बच्चों ने दिखाया हुनर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गौड़ा, स्कूल (छात्र) नालागढ़, परमाणू स्कूल, स्कूल चंडी, मानपुरा स्कूल, रामपुर, कंडा,बरोटीवाला, कुनिहार, धर्मपुर, ओछघाट, डूमैहर और कलहोग स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।