फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Due to toilet up pardhan suspend

शौचालय न बनाने पर उपप्रधान निलंबित, निशाने पर कर्मचारी

Sun, 16 Oct 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 16 Oct 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Due to toilet up pardhan suspend
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत टॉयलेट न बनाने वाले प्रधानों और सरकारी कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरने लगी है। नालागढ़ की एक पंचायत के उपप्रधान को खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत अपना व्यक्तिगत शौचालय न बनाने पर जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि नालागढ़ क्षेत्र में टॉयलेट न बनाने वाले चिन्हित 7 सरकारी कर्मचारियों पर भी सस्पेंशन की गाज गिर सकती है। उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी से पंद्रह दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। 353 घरों के बिजली-पानी के कनेक्शन टायलेट न होने बनाने के  चलते काटने के निर्देश दिए हैं। इसमें 37 परिवारों की बिजली काटी दी गई है। यह कार्रवाई 20 अक्तूबर तक चलेगी।

विज्ञापन

 
प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर विरोध के स्वर भी उठना शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि प्रशासन के निर्देशों में उपमंडल के अधीन करीब 339 मकानों के बिजली-पानी कनेक्शनों को काटने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश शौचालय न बनाने वाले मकानों के लिए जारी किए हैं। प्रशासन की ओर से 20 अक्तूबर तक शौचालय न बनाने वाले मकानों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने को कहा है। निर्देशों के तहत अब तक 37 परिवारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन कनेक्शनों को शौचालय निर्माण के बाद ही बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन


12 हजार शौचालय बनाना शेष
बीडीओ नालागढ़ हेमचंद शर्मा ने बताया कि विकास खंड की 69 पंचायतों में 12 हजार 92 शौचालय बनने है। अब तक 11 हजार 966 शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। शेष का  कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अक्तूबर तक शौचालय बनाने का लक्ष्य
एसडीएम नालागढ़ हरिकेश मीणा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी पंचायतों को 20 अक्तूबर तक बाहरी शौच मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मुहिम के तहत 339 परिवारों के शौचालय निर्माण नहीं करने पर बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।

शादी है बिजली तो चालू कर दो
प्रशासन के निर्देश से उपमंडल नालागढ़ के गांव मिजयोरी तमडोह में 10 घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। यहां एक घर में ठीक 10 दिन बाद शादी है। यह कार्रवाई घरों में शौचालय निर्माण न करवाने को लेकर की है। घर में शादी के चलते एक गांव का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम नालागढ़ हरीकेश मीना से भी मिला। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण रमेश कुमार, संतोष कुमार, हीरा लाल, जगतराम और धर्मपाल ने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए काम आरंभ कर दिया है। इसके बावजूद भी बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली न होने से शादी के आयोजन में दिक्कत हो सकती है। इसे देखते हुए बिजली को दोबारा बहाल कर दिया जाएगा।


आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : डीसी
डीसी सोलन राकेश कंवर ने कहा कि नालागढ़ उपमंडल की एक पंचायत के उपप्रधान को शौचालय न बनाने पर निलंबित किया है। इस मामले में जिला पंचायत अधिकारी सोलन को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इन्हें 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed