फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Due to havvy rain Electricty supply disturbe

बिजली, पानी के संकट के साथ जाम से यातायात प्रभावित

Fri, 27 Jan 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 27 Jan 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Due to havvy rain Electricty supply disturbe
रुक-रुक कर हो रही बारिश और तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। - फोटो : demo pic

रुक-रुक कर हो रही बारिश और तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 25 जनवरी से शुरू बारिश से बिजली, पानी और यातायात सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। धर्मपुर, भोजनगर, कसौली आदि क्षेत्रों में ब्लैक आउट की स्थिति है। कई घटों से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं 26 जनवरी को भारी बारिश से एनएच शिमला-कालका भी रुक-रुक कर बाधित होता रहा।

विज्ञापन


जाबली के पास फोरलेन के निर्माण में पहाड़ों की कटिंग से मलबा सड़क पर गिर रहा है। जाबली के पास इसी मलबे की चपेट मेें आकर एक दंपति बुरी तरह घायल हो गए। कुनिहार में लोगों के खेतों पर बारिश कहर बनकर बरपी। खेत पानी में डूब गए हैं। इससे पैदावार के सड़ने का खतरा बना है। हालांकि शुक्रवार को मौसम थोड़ा साफ रहा लेकिन भारी बारिश के कारण संपर्क मार्गों में कीचड़ जमा होने से लोग हाल बेहाल रहे। डीसी डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि संबंधित विभागों को अर्ल्ट रहने के निर्देश जारी किए जा चुके थे। इसके अलावा बिजली, पानी और यातायात की व्यवस्था जहां प्रभावित हुई है उसे दुरुस्त करने को कहा है। राजस्व विभाग को नुकसान के आकलन के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


सड़क पर दौड़ती कार पर पहाड़ी से आ गिरी चट्टान
कालका-शिमला एनएच पर जाबली के पास भारी बारिश के चलते पहाड़ी ढहने से चट्टान एक चलती कार पर गिर गई। इसके कारण कार में सवार दंपति सहित एक बच्चे को चोटें आई हैं। घटना वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। इन्हें स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शाम आठ बजे तक जाम कुछ हद तक बहाल हो सका। पुलिस के मुताबिक वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे ऊना निवासी कार चालक सुशील कुमार, बिंदु अपने दो वर्षीय बेटे आदित्य के साथ कार में सफर कर रहे थे। तभी वह मलबे की चपेट में आ गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान परवाणू टीटीआर से लेकर धर्मपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी परवाणू आना था। इस दौरान कई आला अधिकारी भी जाम में फंसे रहे।                        

दर्जनों गांवों में 41 घंटों से बिजली गुल
विद्युत उपमंडल कसौली के तहत करीब दर्जनों गांवों में भारी बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। धर्मपुर- कसौली की कई पंचायतों में 41 तो कसौली-गढ़खल में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से  लोग बेहाल हैं। पंचायत नाहरी, गनोल, कोटबेजा, पट्टानाली, भौगुड़ी और जंगेशु पंचायतों के दर्जनों गांवों के लोगों का कहना है कि भारी बारिश से करीब 41 घंटों से लाइट नहीं है। इस कारण उनके बिजली से चलने वाले उपकरण सहित मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके हैं। इसके अलावा कसौली-गढ़खल के लोगों का कहना है कि उनके यहां करीब बीस घंटों से बिजली की सप्लाई ठप पड़ी है। इस कारण उनके इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित अन्य कंप्यूटर संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे। उन्होंने बिजली की सप्लाई का दुरुस्त करने की मांग भी की है। चेवा, बडोग, कंडा, गुल्हडी, धर्मपुर और रौडी इत्यादि पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप है।  
  स्थानीय निवासी नरेश, बलविंद्र, चमन, सुरेश, नेहा, आस्था, कमला, रेखा, प्रेम सिंह, सुमन, संजीव और अरविंद ने बिजली बहाल करने की मांग की है। धर्मपुर, आंजीमातला, क्यारद, कुमारहट्टी, डगशाई, कंडा, सुबाथु रोड और अन्य क्षेत्र विद्युत उपमंडल कसौली के तहत पंचायत नाहरी, गनोल, कोटबेजा, पट्टानाली, भौगुड़ी तथा जंगेशु पंचायतों के दर्जनों गांवों में 41 घंटों से लाइट नहीं है। भोजनगर में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित है।

भारी बारिश से फसलों को नुकसान, पानी की किल्लत
कुनिहार, कसौली, सोलन और कंडाघाट क्षेत्रों में लगातार बारिश से किसानों के खेतों में पानी खड़ा हो गया है। इससे पैदावार पानी में डूब गई है। इसके सड़ने के आसार भी बनने लगे हैं। सबसे अधिक बदहाली सड़कों के किनारे वाले खेतों की है। किसानों का आरोप है कि लोनिवि ने ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं किया है। इस कारण बारिश से सड़कों में इकट्ठा होने वाला पीनी सीधे खेतों में घुस रहा है। इससे गेहूं की खड़ी फसलें खराब होने की कगार पर है।


उन्होंने कहा कि लोनिवि सड़क के किनारे बनी पानी की निकासी वाली नालियों को समय रहते साफ नहीं करता। इस कारण सड़कों का पानी उनके खेतों तक पहुंच रहा है। धर्मपुर, सुबाथू और सोलन में पानी की किल्लत बरकरार है। हालांकि सोलन शहर में गिरि से सप्लाई थोड़ी सुधरी है। इसके अलावा भोजनगर आदि क्षेत्रों में पेयजल किल्लत से अधिकांश परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed