फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dry run for covid vaccination successful in Solan

सोलन में कोविड वैक्सीन पर किया गया ड्राई रन रहा सफल

Fri, 08 Jan 2021 07:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोरोना महामारी से बीते एक वर्ष से जारी जंग के बीच वैक्सीन आने पर स्वास्थ्य विभाग और आम जनता को राहत पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोविड वैक्सीन पर क्षेत्रीय अस्पताल में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया। इसमें सबसे पहले अस्पताल के स्टाफ कर्मियों को बुलाकर जांच की गई। अब पूरे जिला में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग का आखिर ड्राई रन होगा। अस्पताल में कोरोना महामारी से बचाव के लिए किया गया ड्राई रन सफल रहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल में वैक्सीन लगाने के लिए जगह चयनित की है। यहां मरीजों को रखने की भी पूरी व्यवस्था की गई है। यदि वैक्सीन लगने के बाद किसी मरीज पर साइड इफेक्ट पड़ता है तो उसे अलग वार्ड में रखा जाएगा। वैक्सीन देने के लिए जिला भर के लिए छह टास्क फोर्स की तैनाती की जा चुकी है। 20 कोल्ड स्टोरेज सेंटरों के निर्माण के साथ ही जिला में 30 स्थानों पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की तैयारी जोरों पर है। विभाग गंभीरता से कार्य करने में लगा हुआ है। दवाई की खेप को कैमरों की सहायता से सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन पर ड्राई रन अस्पताल में किया गया। वैक्सीन को लेकर किया ट्रायल सफल रहा। अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल में वैक्सीन देने के लिए केंद्र बनाया गया है। सोमवार को जिला भर में आखिरी ड्राई रन किया जाएगा। पहले चरण का कोविड टीका स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed