फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drug sellers from the Darlaghat area will participate in the Bharat Bandh on May 20.

Solan News: 20 मई के भारत बंद में शामिल होंगे दाड़लाघाट क्षेत्र के दवा विक्रेता

Mon, 18 May 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन दवाओं की ब्रिकी पर रोक व नकली दवा नियंत्रण का करेंगे समर्थन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर दाड़लाघाट क्षेत्र के दवा विक्रेताओं ने भी समर्थन देने का निर्णय लिया है। दाड़लाघाट, दाड़लामोड़, नवगांव, चमाकड़ी, भराड़ीघाट, धुंदन, पिपलूघाट, स्यार, कराड़ाघाट, मांगू, कश्लोग, चंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।

दवा विक्रेताओं आशीष गुप्ता एवं अनिल ने बताया कि यह आंदोलन दवा व्यापारियों के अधिकारों और हितों से जुड़ा है। संगठन की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक और नकली दवाइयों की बिक्री पर नियंत्रण शामिल हैं। ऑनलाइन दवाएं बिक्री होने से दवा विक्रेता परेशान हैं। ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों ने सभी साथियों से एकजुट होकर बंद को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed