Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dron survey for fourlane

Solan News: चक्की मोड़ पर ड्रोन सर्वे के बाद नए सिरे से तैयार होगा डिजाइन

Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई और निजी कंपनी समाधान करने में जुटी, भारी बारिश में 2023 से लगातार ढह रहा पहाड़
विज्ञापन

हाईड्रोजन ग्रीन शीट और मैकमेश जैसी तमाम कोशिशें हो चुकी हैं विफल
ड्रोन सर्वे में हुआ खुलासा हाईवे से 126 मीटर पीछे से खिसक रहा पहाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। सोलन-परवाणू मार्ग पर स्थित संवेदनशील चक्की मोड़ पर बार-बार हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। एनएचआई और निजी कंपनी के सहयोग से पहाड़ को सुरक्षित करने का काम जारी है। इसी कड़ी में अब ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर पहाड़ के ट्रीटमेंट के लिए नए सिरे से डिजाइन तैयार किया जा रहा है, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।
चक्की मोड़ का यह पहाड़ साल 2023 से लगातार ढह रहा है और इसे रोकने के लिए अभी तक की गई कोशिशें विफल साबित हो चुकी हैं। इससे पहले इस क्षेत्र में हाईड्रोजन ग्रीन शीट, मैकमेश शीट और कंक्रीट वॉल समेत कई अन्य तकनीकी उपाय किए जा चुके हैं। मौके पर मैनुअल तरीके से पहाड़ पर जाना बेहद मुश्किल और खतरनाक था, जिसके चलते एसआरएम कंपनी ने ड्रोन सर्वे के लिए विशेष टीम को हायर किया। ड्रोन ने चक्की मोड़ के दोनों पहाड़ों का सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसआरएम कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि ड्रोन के जरिये शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हाईवे से करीब 126 मीटर पीछे से पहाड़ खिसक रहा है। जबकि कंपनी की ओर से इससे पहले लगभग 70 मीटर की दूरी तक पहाड़ पर हाईड्रोजन ग्रीन शीट और मैकमेश शीट लगाकर डबल सुरक्षा दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का रिसाव बना बड़ी चुनौती
कंपनी अधिकारियों के अनुसार ड्रोन सर्वे से पहाड़ के ऊपरी हिस्से से आने वाले मलबे और उसकी असली स्थिति का सटीक पता चल सकेगा। जांच में यह भी सामने आया है कि चक्की मोड़ पर करीब 50 मीटर के क्षेत्र में पहाड़ से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे मलबा खिसककर सीधे सड़क पर आ रहा है।

इनसेट
यातायात सुचारु, पुलिस बल तैनात
अब ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट डिजाइन विशेषज्ञों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की सुरक्षा के पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। राहत की बात यह है कि फिलहाल चक्की मोड़ पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है और स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए मौके पर समय-समय पर पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed