{"_id":"6711028d32976ff54106a46d","slug":"driver-who-absconded-with-apple-truck-from-parwanoo-arrested-from-up-solan-news-c-176-1-ssml1040-130623-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू से सेब का ट्रक लेकर फरार हुआ चालक यूपी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू से सेब का ट्रक लेकर फरार हुआ चालक यूपी से गिरफ्तार
विज्ञापन
1 अक्तूबर को 476 पेटियां सेब लेकर भेजा था उड़ीसा
5 अक्तूबर को पहुंचनी थी गाड़ी, 9 तक गायब रहा चालक
आरोपी को न्यायालय ने चार दिन रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू मंडी से सेब का ट्रक लेकर फरार हुए चालक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। चालक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
9 अक्तूबर को जसपाल सिंह निवासी जीरकपुर मोहाली पंजाब ने थाना परवाणू में शिकायत दी थी। उसने बताया कि 1 अक्तूबर को उसने 476 सेब की पेटियों से भरी गाड़ी परवाणू मंडी से राउरकेला उड़ीसा भेजी थी। यह गाडी 5 अक्तूबर से पहले गंतव्य पर पहुंच जानी थी परंतु गाड़ी 9 अक्तूबर तक वहां पर नहीं पहुंची। इसके चालक और मालिक ने भी फोन स्विच ऑफ कर दिए। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चालक राजीव कुमार उर्फ राजू चौधरी निवासी गाधवपुरम सेक्टर-1 दिल्ली रोड मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की पड़ताल की जा रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके 4 दिन तक का पुलिस रिमांड लिया है। मामले में जांच जारी है।