फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Driver caught while mining in BBN

बीबीएन में खनन करते हुए पकड़े वाहन चालक

Wed, 15 Sep 2021 06:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Driver caught while mining in BBN
जोघों थाने के तहत अंदरोला खड्ड से खनन सामग्री के साथ पकड़ा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ और बद्दी में पुलिस ने तीन स्थानों पर अवैध खनन करते वाहन चालकों को रंगे हाथ पकड़ा है। बरोटीवाला में पुलिस ने जेसीबी और टिपर को कब्जे मेें लिया है। नालागढ़ और जोघों पुलिस ने वाहनों का 25 हजार रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन

मामले पहले रात के समय खनन होता था लेकिन अब दिन में भी हो रहा है। नदी नालों का जलस्तर सूख गया है। बद्दी के कुल्हाड़ीवाला गांव के साथ लगते खड्ड में पुलिस ने एक जेसीबी और टिपर को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। जुर्माना देने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नालागढ़ के साथ लगते खड्ड में खनन करते हुए एक टिपर को पकड़ा और उससे 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, जोघों थाने के तहत अंदरोला खड्ड में पुलिस ने खनन सामग्री भरते हुए एक ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ा और उस पर दस हजार रुपये जुर्माना किया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हर थाने के तहत माइनिंग टीम गठित की है जो खनन रोकने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed