फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water system improved in Dharampur, now supply is being done on the fourth day

Solan News: धर्मपुर में सुधरी पेयजल व्यवस्था, अब चौथे दिन हो रही आपूर्ति

Mon, 14 Apr 2025 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। ग्राम पंचायत धर्मपुर समेत अन्य क्षेत्र में जल शक्ति विभाग ने पेयजल व्यवस्था में सुधार कर दिया है। लोगों को पिछले एक हफ्ते से चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। करीब पांच सालों बाद ऐसा हुआ है कि लोगों को चौथे दिन पानी की आपूर्ति मिल सकी है। इससे लोगों को सप्ताह में एक बार पानी की सप्लाई नसीब होती थी। गर्मियों में ये हालत ओर अधिक बिगड़ जाती थी। इस कारण लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ता था। इस व्यवस्था में सुधार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री से मिलने के बाद आया है। बीते दिनों धर्मपुर का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री से सोलन में मिला था। इसके बाद जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि गिरि योजना से पानी की आपूर्ति धर्मपुर को दी जाए। इसके बाद योजना के अनुसार धर्मपुर को गिरि पेयजल योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। उधर, जल शक्ति विभाग के मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता राजेश ने कहा कि किन्ही कारणों से पिछले कुछ दिन से पानी की आपूर्ति में बाधा आ गई थी। लेकिन अब गिरि से पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति की जा रही है। गिरि से धर्मपुर के लिए हर रोज 5-6 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे धर्मपुर के हर परिवार को 4 दिन बाद पानी की आपूर्ति होना संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed