फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water supply smooth in Kaundi village, there was shortage for five days

Solan News: कौंडी गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू, पांच दिन से थी किल्लत

Mon, 27 May 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply smooth in Kaundi village, there was shortage for five days
बद्दी में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता गांव में पेयजल  लाइन को सुचारू कराते हुए। संवाद
जल शक्ति विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइप को बदला
विज्ञापन


सोमवार को सभी घरों में दी गई पानी की सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी के कौंडी गांव में पेयजल संकट अब समाप्त हो गया है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता चमन लाल ने मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त पाइप को काट कर वहां पर नया पाइप जुडवाया। इससे गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू हो गई। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान नीलम चौधरी व सीपीएस का आभार जताया है।

इस गांव में 23 मई से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल किल्लत हो गई थी। ग्रामीण गीता व गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव के जाने वाली मुख्य पाइप लाइन दब गई थी। इससे गांव के 14 परिवारों को गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। लोग गांव के एक निजी ट्यूबवेल से पानी भर रहे थे। ग्रामीणों ने इस समस्या को पंचायत प्रधान नीलम चौधरी व सीपीएस राम कुमार को बताया। सीपीएस राम कुमार ने जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता को टीम के साथ मौके पर भेजा।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान नीलम चौधरी ने बताया कि उन्होंने मौका देखा और लोगों की समस्या को देखते हुए जलशक्ति विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग के सहायक अभियंता ने अपनी टीम के साथ गांव का दौरा किया और पेयजल लाइन को सुचारू कर दिया। सहायक अभियंता चमन लाल ने बताया कि गांव की गली में क्षतिग्रस्त मुख्य पाइप को काट कर उसके स्थान पर दूसरा पाइप लगाया गया, जिससे कौंडी गांव पेयजल सप्लाई सुचारू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed