{"_id":"64d7b67e1813de3a430632f4","slug":"drinking-water-shortage-in-nalagarh-on-second-day-also-water-did-not-come-solan-news-c-176-1-ssml1041-5303-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दूसरे दिन भी नालागढ़ में पेयजल किल्लत, नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दूसरे दिन भी नालागढ़ में पेयजल किल्लत, नहीं आया पानी
Sat, 12 Aug 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने वाली चिकनी खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का मुख्य राइजिंग लाइन की मरम्मत का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। सहायक अभियंता अभिषेक कपिल व जेई सुरेंद्र की देखरेख में टीम दो जेसीबी के साथ मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। हालांकि बारिश से कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग ने यहां पर एक अन्य ट्यूबवेल बोर किया था लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया है। अब विभाग इसे शुरू करने की भी योजना बना रहा है। जिससे लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सकती है।
जलशक्ति विभाग चिकनी खड्ड से उठाऊ पेयजल माध्यम से जलापूर्ति करवाता है। चिकनी खड्ड के किनारे से राइजिंग मेन से पानी दो बडे टैंकों में आता है। इन दो टैंकों की क्षमता 19 लाख लीटर है। इन दोनों टैकों से शहर की सप्लाई जाती है। शहरी क्षेत्र में मौजूदा समय में करीब 2000 पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें शनिवार को भी पानी नहीं आया। ऐसे में नालागढ़ शहर के तहत 9 वार्ड आते हैं, जिसमें 25 से 30 हजार लोगों सहित उद्योगों में काम करने आए लोग जो यहां किराए के मकानों में रहते हैं उन्हें भी पेयजल के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कपिल ने बताया कि पेयजल लाइन को ठीक करने का कार्य जारी है। एक दो दिन के भीतर ही इसे चालू कर दिया जाएगा। इस बीच एक अन्य ट्यूबवेल से ही लोगों को पानी मुहैया कराया जाएगा। हालांकि इससे पर्याप्त पानी तो नहीं मिलेगा लेकिन लोगों को पीने के लिए काम आएगा।