{"_id":"67f3c40c1edbe427e70e2888","slug":"drinking-water-shortage-in-baga-village-people-are-troubled-solan-news-c-176-1-ssml1040-141202-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बागा गांव में पेयजल किल्लत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बागा गांव में पेयजल किल्लत, लोग परेशान
विज्ञापन
विधायक से अतिरिक्त बोरवेल लगाने की मांग
रौड़ी पंचायत का बागा महिला मंडल अवस्थी से मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी के महिला मंडल बागा का प्रतिनिधिमंडल विधायक संजय अवस्थी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने गांव की पुरानी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। पंचायत सदस्य बागा मीना कुमारी ने बताया कि गांव में पानी की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिरिक्त बोरवेल लगाने से गांव के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा गांव के लोगों के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग रखी गई, जहां वे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
अवस्थी ने आश्वासन दिया कि इन सभी कार्यों को शुरू करने के लिए संबंधित विभागों को आदेश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने गांव बागा महिला मंडल के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दो लाख और सामान खरीदने के लिए 11 हजार की राशि देने की घोषणा की। समस्त महिला मंडल ने विधायक का आभार जताया। इस मौके पर मीरा, प्रेम लता, सरोज, वीणा, मीना, रीता, मनीषा, अनीता, मोनिका, सुनीता, मंजू सहित अन्य मौजूद रहे।