फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water lines and electricity poles pose obstacles in the expansion of the Solan-Jaunaji road.

Solan News: सोलन-जौणाजी सड़क के विस्तारीकरण में पेयजल लाइन और बिजली के खंबे बने बाधा

Mon, 20 Apr 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
90 फीसदी काम के बाद फंसा पेच, पाइपलाइन फटी तो उखड़ जाएगी नई सड़क
विज्ञापन

बिजली के खंभों को शिफ्ट किए बिना टारिंग मुश्किल
लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-जौणाजी सड़क को चौड़ा और पक्का करने का कार्य इन दिनों जोरों पर है, लेकिन बुनियादी ढांचे की कुछ बाधाओं के कारण इस कार्य की गति धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे इस विकास कार्य में सड़क के बीचोबीच आ रहे बिजली के खंभे और नगर निगम की पेयजल लाइनें बड़ी मुसीबत बन रही हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को चौड़ा और पक्का करने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम की मुख्य और अन्य वितरण पेयजल लाइनें सीधे सड़क की जद में आ रही हैं। इसके अलावा कई जगह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को हटाए बिना सड़क का सुचारू विस्तारीकरण संभव नहीं हो पा रहा है। मौके पर स्थिति यह है कि खुदाई और चौड़ाई बढ़ाने के दौरान पाइपलाइनों के फटने का डर बना रहता है। यदि इन पाइपलाइनों और खंभों को समय रहते शिफ्ट नहीं किया गया, तो न केवल कार्य में देरी होगी बल्कि भविष्य में सड़क की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। वर्तमान में विभाग की ओर से सड़क को चौड़ा करने का कार्य करीब 90 फीसदी पूरा कर लिया है। इसके साथ विभाग की ओर से टारिंग से पहले सड़क की फाउंडेशन तैयार की जा रही है। इसके बाद यहां पर टारिंग भी शुरू हो जाएगी।

कोट
मार्ग को चौड़ा करने के साथ-साथ सड़क का बेस तैयार किया जा रहा है। इस बीच नगर निगम की पाइपलाइन और विद्युत बोर्ड के खंभों व तारों से बाधा उत्पन्न हो रही है। यदि सड़क पक्की होने के बाद पाइपलाइन लीक करती है, तो इससे पूरी सड़क खराब होने का खतरा रहता है। संबंधित विभागों को इस ओर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

-ई. हमिंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed