{"_id":"60df0a748ebc3ec75e618937","slug":"drinking-water-crisis-in-jagatpur-village-deepens-solan-news-sml375531882","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना की मोटर जलने से छह दिन से नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना की मोटर जलने से छह दिन से नहीं आया पानी
विज्ञापन
Drinking water crisis in Jagatpur village deepens
नालागढ़ (सोलन)। जगतपुर गांव में पिछले छह दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। योजना की मोटर खराब होने से समस्या आई है। लोग टैंकर मंगवाकर पानी खरीद कर पी रहे हैं। जग सेवा संस्था के अध्यक्ष जगपाल सिंह राणा ने एसडीएम नालागढ़ को ऑनलाइन शिकायत भेजी है।
जगतपुर गांव में दो हजार की आबादी है। यहां पर टमखाला गांव से पानी लिफ्ट किया गया है। छह दिन पहले टमखाला में मोटर जल गई जिससे गांव का पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। पंचायत प्रधान सत्या देवी पूर्व उपप्रधान गुलजार, सेवानिवृत्त अध्यापक कुलतार सिंह ने बताया कि लोग अपने पैसों से टैंकर मंगवाकर प्यास बुझा रहे हैं।
जगपाल सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से इसकी ऑनलाइन शिकायत की है लेकिन अभी तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है। विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया है लेकिन कोई भी इस मोटर को ठीक करने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही पेयजल योजना को सुचारु करने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं है। जल्द ही यहां पर मोटर को बदला जाएगा।