{"_id":"6a1094addd318c5e79078778","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-landewal-no-supply-for-a-week-solan-news-c-176-1-ssml1044-169917-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लंडेवाल में पेयजल संकट गहराया, एक सप्ताह से नहीं आई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लंडेवाल में पेयजल संकट गहराया, एक सप्ताह से नहीं आई सप्लाई
विज्ञापन
ग्रामीण परेशान, कहा, नहीं मिला पानी तो होगा जलशक्ति विभाग के कार्यालय का करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के लंडेवाल वार्ड में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया है। पीने के पानी की सप्लाई ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को एक बूंद पानी तक नहीं मिल पा रहा। हालात इतने गंभीर हैं कि कई लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे, वहीं कुछ लोग पानी के अभाव में ड्यूटी पर भी नहीं जा पा रहे हैं। कॉलोनी निवासी यूसुफ, दुखी राम, सुनील, दिनेश, सलमा बेगम, सुनीता देवी और राहुल ने बताया कि पिछले सात दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट और अधिक विकराल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में यह संकट किसी आपदा से कम नहीं है। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के लंडेवाल क्षेत्र के लोगों ने जलशक्ति विभाग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे विभागीय कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलजीत ने बताया कि लंडेवाल में पानी लिफ्ट करने वाली मोटर अचानक खराब हो गई थी। मोटर को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है। जैसे ही मरम्मत कर मोटर पहुंच जाएगी, क्षेत्र में पानी सप्लाई को नियमित कर दिया जाएगा।