{"_id":"6894ab266f9f49b27b0123f4","slug":"draft-lists-of-polling-stations-prepared-solan-news-c-176-1-ssml1040-150023-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप तैयार
विज्ञापन
सोलन। जिले के अर्की, नालागढ़, दून, सोलन (अजा) तथा कसौली (अजा) विधानसभा क्षेत्रों की मतदान केंद्रों की सूचियां तैयार कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूची की एक प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय सोलन और संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (उपमंडलाधिकारी अर्की, नालागढ़, बद्दी, सोलन एवं कसौली) के कार्यालयों में 13 अगस्त तक जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि यदि इन सूचियों के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति, सुझाव या प्रस्ताव देना हो, तो वह 13 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय सोलन या संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। संवाद