फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District-level athletics competition held in Barotiwala; athletes showcase their prowess

Solan News: बरोटीवाला में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 26 Oct 2026 02:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
District-level athletics competition held in Barotiwala; athletes showcase their prowess
बरोटीवाला कालेज में जिला एथलेटिक्स संघ की ओर कराई गई प्रतियोगिता में भाग लेते हुए  खिलाड़ी-स्रोत
600 मीटर दौड़ में गोकुल व अशमीत रहे विजेता, 60 मीटर में अनिकेत व पावनी अव्वल रहे
विज्ञापन

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। सोलन एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के खेल मैदान में अंडर-14 और अंडर-16 लड़के-लड़कियों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में हिम परिवेश संस्था नालागढ़ के कैशियर गुरदयाल सिंह ठाकुर मुख्यअतिथि, जबकि मोर्फिन लेबोरेटरीज लिमिटेड बद्दी के प्रबंधक वरिंदर कुमार राणा विशेष अतिथि रहे। गुरदयाल सिंह ठाकुर ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अंडर-16 वर्ग के परिणाम
लड़कों की 600 मीटर दौड़ में गोकुल कुमार प्रथम, शानू द्वितीय और समर तृतीय रहे। 60 मीटर दौड़ में अनिकेत ने स्वर्ण, तानिश ने रजत और शानू ने कांस्य पदक जीता। गोला फेंक में रोशन कुमार प्रथम, नितिश राणा द्वितीय और मयंक कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद में अनिकेत प्रथम, तानिश द्वितीय, जबकि आकाश और शानू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 60 मीटर दौड़ में पावनी और 600 मीटर दौड़ में अशमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग के परिणाम
लड़कों की ट्रायथलॉन-बी स्पर्धा में ईशान खान प्रथम, अंकुश चौधरी द्वितीय और जयादित्य चौहान तृतीय रहे। ट्रायथलॉन-सी में प्रशांत ठाकुर प्रथम, तविश ठाकुर द्वितीय और शिवांश अग्रवाल तृतीय रहे। लड़कियों की ट्रायथलॉन-बी में प्रभजोत प्रथम, वंशिका द्वितीय और निधि तृतीय स्थान पर रहीं।


समापन अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया और प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed