{"_id":"65e5d46a9a0e08d2f40aa0c2","slug":"dr-harish-sharma-becomes-president-of-alumni-association-nauni-solan-news-c-176-1-ssml1041-117499-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डॉ. हरीश शर्मा बने पूर्व छात्र संघ नौणी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डॉ. हरीश शर्मा बने पूर्व छात्र संघ नौणी के अध्यक्ष
Mon, 04 Mar 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय में पूर्व छात्रों ने याद किए बीते दिन
नौणी विवि परिसर में एलुमिनाई मीट का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि में आयोजित एलुमिनाई मीट हुई, जिसमेें विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों काे एक साथ लाया, जो अपने विवि के दिनों की यादों को ताजा करने के लिए उत्सुक दिखे। इस अवसर पर हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. नंद लाल शर्मा मुख्यातिथि रहे। जबकि भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद के डीडीजी और निदेशक अंतरराष्ट्रीय सहयोग विनय कुमार और ओमनी फ्लावर कनाडा के एमडी देवेंदर आसी विशिष्ट अतिथि रहे।
उपस्थित लोगों में कई भारतीय वन सेवा अधिकारी, विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक उद्यमों के प्रशासक, प्रगतिशील किसान और उद्यमी शामिल थे। इस कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय सोलन से 1971 बैच के पासआउट राम लाल शर्मा ने भाग लिया, जो इस बैठक में उपस्थित सबसे पुराने पूर्व छात्र थे। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार ठाकुर ने इस यादगार कार्यक्रम के लिए नौणी में एकत्र हुए देश-विदेश के आए पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ, जिसमें डॉ. हरीश शर्मा को अध्यक्ष, अजय राणा और डॉ. नीरजा सिंह राणा को उपाध्यक्ष और डॉ. अनिल हांडा को सचिव चुना गया। कार्यक्रम के दौरान एक स्मारिका और छात्र पत्रिका का अनावरण किया गया।