फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DR Chauhan again handed over the command of Electricity Board Pensioners Association

Solan News: डीआर चौहान को फिर सौंपी बिजली बोर्ड पेंशनर्स एसोसिएशन की कमान

Thu, 22 Feb 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 22 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार सब इकाई के चुनाव में चुने गए कई पदाधिकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज, एजेंसी कुनिहार(सोलन)।
बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार सब इकाई की त्रैमासिक बैठक मुख्य सलाहकार ओपी भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके अलावा सब इकाई कुनिहार कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया और उपस्थित सदस्यों की सहमति से इकाई की कमान फिर से डीआर चौहान को सौंपी गई। वीरवार को हुई बैठक में विशेष रूप से सेवानिवृत्त मुख्य नियंत्रक वित्त एवं लेखा (हिमाचल सचिवालय) एमआर पाठक उपस्थित रहे। कार्यवाही का संचालन करते हुए महासचिव पीआर कश्यप ने सभी का स्वागत किया।
सरकार से मांगा पेंशनर्स का बकाया देय सेवा लाभ
बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया व बोर्ड प्रबंधन वर्ग से समाधान के लिए आग्रह किया। साथ ही पेंशनर्स ने मांग की है कि 1 जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के देय सेवा लाभ जैसे संशोधित पेंशन, ग्रेच्युटी व बकाया राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। बैठक में बिजली बोर्ड पेंशनरों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इकाई के प्रधान डीआर चौहान ने भी सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और एसोसिएशन के अलग-अलग समय में पेंशनरों के लिए किए कार्यों से अवगत करवाया।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी का किया गठन
प्रधान डीआर चौहान ने सब इकाई कुनिहार कार्यकारिणी को भंग किया, जिसमें एमआर पाठक, प्रेमचंद ग्रेवाल, राम स्वरूप ठाकुर और कामेश्वर तनवर को नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाने के लिए नामित किया। सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और फिर से इकाई की कमान ई डीआर चौहान को सौंपी, जबकि वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर जगदीश चंदेल, ओपी भारद्वाज मुख्य सलाहकार, प्रेम चंद ग्रेवाल सलाहकार, पीआर कश्यप को महासचिव एवं जोगिंद्र सिंह वित्त सचिव, रामस्वरूप ठाकुर एवं स्वर्ण सिंह को उप प्रधान, सतपाल शर्मा प्रेस सचिव, मेहर चंद्र ठाकुर कोषाध्यक्ष व नंद लाल सह कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही प्रभु राम चौधरी, कामेश्वर तनवर, अतर सिंह सहगल, सुरेश कुमार, रामदिया गर्ग, जगदीश चंद शर्मा, कुलदीप भारद्वाज एवं ओम प्रकाश गर्ग को कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया। इस मौके पर सभी चयनित पदाधिकारियों को अध्यक्ष डीआर चौहान ने पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed