{"_id":"69dd3eec2eadf6d293060894","slug":"dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-will-be-celebrated-in-darlaghat-solan-news-c-176-1-sln1003-167196-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट में मनाई जाएगी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट में मनाई जाएगी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभा यात्रा व लंगर का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को दाड़लाघाट स्थित चौधरी कांप्लेक्स परिसर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा अर्की एवं क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महासभा के प्रधान ऊमा लाल ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न संगठन, महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। इस दौरान बच्चों की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ और महिलाओं संगीत की प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न अतिथियों की ओर से बाबा साहब के जीवन तथा भारतीय संविधान के महत्व पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जबकि दोपहर बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा अर्की एक गैर-राजनीतिक संस्था है, जो लंबे समय से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ गरीब एवं वंचित वर्गों की सहायता करती आ रही है।