फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Doon block congress stages protest against Krishi vidheyak

कृषि बिल के विरोध में दून कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली

Fri, 02 Oct 2020 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। दून ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राम कुमार के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कृषि अधिनियम के विरोध में बद्दी से नालागढ़ तक ट्रैक्टरों पर आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रैली को संबोधित कर पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राम कुमार ने कहा कि किसानों को सशक्त करने के नाम पर किसानों को गुमराह किया गया है। कहा गया कि किसान भारत की किसी भी मंडी में अपना माल बेच पाएगा जबकि अधिनियम आने से पहले मंडियों को समाप्त कर देने की योजना है। सरकार ने अंबानी, अडानी और रिलायंस के हाथों किसानों को गिरवी रख दिया है। किसान पहले भी अपना माल बेचने के लिए स्वतंत्र था। कांग्रेस ने किसानों को जो न्यूनतम मूल्य निर्धारित दिया गया किया, उसे मोदी सरकार ने समाप्त कर दिया है। पिछले साल मक्की के दाम 2200 रुपये क्विंटल तक गए लेकिन इस बार मक्की 800 से 1200 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन

चौधरी राम कुमार ने कहा कि दून के किसानों की पंचकूला, रोपड़, कालका चंडीगढ़ की मंडियों से धान और मक्की की फसल को वापस लौटाया जा रहा है। सरकार ने अपने कुछ चहेतों को भंडारण करने के लाइसेंस दिए हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने आपातकाल में जरूरी वस्तुओं के भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सीधा एफआईआर दर्ज होती थी। अब सरकार ने अंबानी, अडानी और रिलायंस को भंडारण करने के लाइसेंस दे दिए हैं। इन्होंने शिमला के साथ लगते स्थानों पर अपने वेयरहाउस बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बागवान अपना सेब बाहर न बेच कर इन कंपनियों को बेचने पर मजबूर होगा। देश में खेती से 80 फीसदी लोग जुड़े हैं। दूर संचार का निजीकरण कर दिया गया है। रेलवे और एयरपोर्ट बेचने की तैयारी है। अब किसानों को भी व्यापारियों के हाथों बेेचने में लगे हैं लेकिन देश का किसान आने वाले समय में भाजपा सरकार को इसका सबक सिखाएगा। रैली शुरू होने से पहले सभी कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

रैली में प्रदेश सचिव मदन चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दया राम रेंजर, संजीव कुंडल, धर्मपाल चौहान, कुलतार नेगी, लच्छी राम, सोनू पंडित, केहर सिंह, रामरतन चौधरी, नसीब सैणी, स्वर्ण सैणी, मुस्ताक खान, संजीव संजू, काला खान, वरुण कालिया, भाग सिंह, हरभजन सिंह चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed