फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Domestic cattle left on Kalka-Shimla NH after removing ear tag in Dharampur

Solan News: कानों में लगा टैग निकालकर अब सड़कों पर छोड़ रहे लोग पशु

Mon, 28 Nov 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। मवेशियों को सड़क पर छोड़ने के लिए कुछ पशु पालकों ने अपने पालतू पशुओं के कानों में लगे टैग निकालना शुरू कर दिए हैं। इससे वे आसानी से उन्हें सड़कों पर छोड़ रहे हैं और विभाग को उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
धर्मपुर क्षेत्र में इन दिनों संरक्षित पशुधन काफी अधिक हो चुके हैं। इससे यहां पर हादसों का भी डर बना हुआ है। रोजाना सड़कों पर घूमने से इन पशुओं के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, वहीं वाहनों की टक्कर लगने से अकसर पशु की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले पशुपालन विभाग ने पालतू पशुओं के कानों में टैग लगाने का कार्य शुरू किया था। इसका मकसद था कि कोई व्यक्ति अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें लेकिन अब कई शातिर लोगों ने पशुओं के कानों से टैग निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज, विकास, मदन, रवि, राजीव, केदार दत्त समेत अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई कि सड़कों पर घूम रहे पशुओं को गोशालाओं में शिफ्ट किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में दोबारा से सर्वे करवाकर टैगिंग लगे पशुओं की गिनती करवाई जाए ताकि पता चल सके कि किसने पशुओं को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed